लीची गर्मियों का एक प्रमुख फल है। स्वाद में मीठा और रसीला होने के साथ ही ये सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। आयुर्वेद के चिकित्सक डॉ. पीसी प्रसाद के मुताबिक लीची में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन सी, विटामिन ए और बी कॉम्प्लेक्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इसमें पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और आयरन जैसे मिनरल्स भी पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। रोजाना लीची खाने से चेहरे पर निखार आता है और बढ़ती उम्र के लक्षण कम नजर आते हैं। इसके अलावा ये शारीरिक विकास को भी प्रोत्साहित करने का काम करता है। हालांकि लीची खाते समय ध्यान रखें कि इसे बहुत अधिक मात्रा में खाना नुकसानदेह हो सकता है। बहुत अधिक लीची खाने से खुजली, सूजन और सांस लेने में कठिनाई हो सकती है।
लीची खाने के फायदे-
1. बीटा कैरोटीन और ओलीगोनोल से भरपूर लीची दिल को स्वस्थ रखने में मददगार है।
2. लीची कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने में मददगार है।
3. अगर आपको ठंड लग गई है तो लीची के सेवन तुरंत फायदा मिलेगा।
4. अस्थमा से बचाव के लिए भी लीची का इस्तेमाल किया जाता है।
5. लीची का इस्तेमाल कब्ज से राहत के लिए भी किया जाता है।
6. मोटापा घटाने के लिए भी लीची का इस्तेमाल करना फायदेमंद है। इसके साथ ही ये इम्यून सिस्टम को भी बूस्ट करने का काम करती है।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।