- रवींद्र गायकवाड पिछले साल एयर इंडिया विमान में चप्पल कांड से विवाद में आए थे
- शिवसेना के मौजूदा 18 सांसदों में से 17 को दोबारा उम्मीदवारी दी गई है
मुंबई. लोकसभा चुनाव के लिए शिवसेना ने 21 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी नेता सुभाष देसाई द्वारा जारी सूची में शिवसेना के मौजूदा 18 सांसदों में से 17 को दोबारा उम्मीदवारी दी गई है। एयर इंडिया कर्मचारी को चप्पल से पीटने वाए उस्मानाबाद के सांसद रवींद्र गायकवाड का टिकट काटकर उनकी जगह ओमराजे निंबालकर को उम्मीदवारी दी गई है।
शुक्रवार को शिवसेना नेता व प्रदेश के उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने पार्टी के उम्मीदवारों की सूची जारी की। हिंगोली लोकसभा सीट से नांदेड़ दक्षिण के विधायक हेमंत पाटील को मौका दिया गया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस से नाराज होकर शिवसेना में शामिल होने वाली निवेदिता माने के पुत्र धैर्यशील माने को हातकणंगले से उतारा गया है। कई सीटों पर स्थानीय स्तर पर शिवसैनिकों की नाराजगी के बावजूद उम्मीदवार नहीं बदले गए।
दो नाम शेष
भाजपा के साथ सीट समझौते के समय शिवसेना 23 लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रही है। इसमें से दो नाम बचे हैं। इनमें से एक संभवत: पालघर सीट से और दूसरा सातारा सीट है। एनसीपी से भाजपा में गए माथाडी कामगार नेता नरेंद्र पाटील सातारा से शिवसेना के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ सकते हैं।
चप्पल कांड से प्रसिद्ध हुए रविंद्र गायकवाड़
रवींद्र गायकवाड पिछले साल एयर इंडिया विमान में चप्पल कांड से विवाद में आए थे। कहा जा रहा है कि उस्मानाबाद में स्थानीय शिवसैनिक भी गायकवाड़ का विरोध कर रहे थे।
गायकवाड़ ने साल 2014 में इस सीट पर राकांपा के पद्मसिंह बाजीराव पाटिल को 234,325 वोटों से हराया था, रविन्द्र गायकवाड़ को 607,699 वोट मिले थे तो वहीं पद्मसिंह बाजीराव पाटिल को 373,374 वोटों पर संतोष करना पड़ा था।
गायकवाड़ उस्मानाबाद से ही दो बार विधायक रह चुके हैं, दिसंबर 2018 की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 5 सालों के दौरान लोकसभा में उपस्थिति 65 प्रतिशत रही है और इस दौरान इन्होंने 34 डिबेट में हिस्सा लिया है और 288 प्रश्न पूछे हैं।
शिवसेना के 21 उम्मीदवारों की सूचि
सीट | प्रत्याशी | 2014 में कौन जीता था |
दक्षिण मुंबई | अरविंद सावंत | शिवसेना |
दक्षिण मध्य मुंबई | राहुल शेवले | शिवसेना |
उत्तर पश्चिम मुंबई | गजानन कीर्तिकर | शिवसेना |
ठाणे | राजन विचारे | शिवसेना |
कल्याण | श्रीकांत शिंदे | शिवसेना |
रायगढ़ | अनंत गीते | शिवसेना |
रत्नागिरी सिंधुदुर्ग | विनायक राऊत | शिवसेना |
कोल्हापूर | संजय मंडलिक | एनसीपी |
हटकानांगले | धैर्यशिल माने | स्वाभिमान पक्ष |
नाशिक | हेमंत गोडसे | शिवसेना |
शिर्डी | सदाशिव लोखंडे | शिवसेना |
शिरूर | शिवाजीराव पाटील | शिवसेना |
औरंगाबाद | चंद्रकांत खैरे | भाजपा |
यवतमाल-वाशिम | भावना गवली | शिवसेना |
बुलढाणा | प्रतापराव जाधव | शिवसेना |
रामटेक | कृपाल तुमाने | शिवसेना |
अमरावती | आनंदराव अडसूल | शिवसेना |
परभणी | संजय जाधव | शिवसेना |
मावल | श्रीरंग बारणे | शिवसेना |
हिंगोली | हेमंत पाटिल | कांग्रेस |
उस्मानाबाद | ओमराजे | शिवसेना |