घुग्घुस . ग्रापं घुग्घुस के माध्यम से पिछड़े वर्गीय कल्याण योजना अंतर्गत डा. बाबासाहब आम्बेडकर स्मारक समिति की नियोजित जगह पर रंगमंच और पेवर ब्लाक निर्माणकार्य का भूमिपूजन जिप अध्यक्ष देवराव भोंगले के हाथों किया गया. प्रमुख अतिथि के रूप में प्रभारी सरपंच संतोष नुने, ग्रापं सदस्य राजकुमार गोडशेलवार, संजय तिवारी, प्रकाश बोबड़े, वैशाली भोंगले, सीनू इसारफ, साजन गोहने, पूजा दुर्गम, जिप सदस्य नीतू चौधरी, पंस सदस्य निरीक्षण तांड्रा, भाजपा शहर अध्यक्ष विवेक बोढे, मल्लेश बल्ला प्रमुखता से उपस्थित थे. तोटा व्यंकटेश, शंकर सिद्दाम, राजेश मोरपाका, निरंजन डंभारे, पुंडलिक उरकुडे, धनराज पारखी, तुलसीदास ढवस, सुरेंद्र भोंगले, राजू रेड्डी, अनवर सैयद, अनिरुद्ध आवले, डा. बाबासाहब आंबेडकर स्मारक समिति के अध्यक्ष रामचंद्र चंदनखेडे, लक्ष्मण टिपले, विजय कुवाडे, भारत चांदेकर, वीरेंद्र भेले, मनोहर साव, दीपक तंबाके, सूरज धोटे, संजोग वाघमारे, बाबा आमटे, सुजित सोनटक्के, बबलू सातपुते, शेषराव ठाकरे, नवीन कारपाका, अशोक रामटेके, सखूबाई ठमके, रुकमाबाई पथाडे, गिरजाबाई वाघमारे, वैशाली भालशंकर, छाया पाटील, शारदा फुलझेले आदि उपस्थित थे.